द्वितीय राष्ट्रीय फेंट बॉल प्रतियोगिता संपन्न

जाकिर हुसैन एजुकेशन कैंपस मे 15 से 17 नवंबर के बिच द्वितीय फेंट बॉल स्पर्धा संपन्न

Nov 18, 2024 - 21:41
 66
द्वितीय राष्ट्रीय फेंट बॉल प्रतियोगिता संपन्न

बुरहानपुर ! फेंट बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जाकिर हुसैन एजुकेशन कैंपस मे 15 से 17 नवंबर के बिच द्वितीय फेंट बॉल स्पर्धा 23 - 24 का आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन के उद्घाटन के अतिथि खुशाल सिंह ठाकुर ने कहा की क्रीड़ा क्षेत्र ही एक मात्र ऐसा क्षेत्र बचा है जहां खिलाड़ियों की जाति धर्म प्रदेश का भेदभाव नही होकर खिलाड़ी की खेल भावना, खिलाड़ी के कौशल का समर्थन होता है। खेल क्षेत्र मे खिलाड़ियों के योगदान कौशल को निखारने समर्थन देने के लिए सभी टीम के खिलाड़ियों के सहयोग व फेंट बॉल देश के कोने कोने मे पहुंचाने के प्रयास हो रहे है। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित डॉक्टर जाकिर हुसैन एजुकेशन की संचालिका तस्लीम सुरुरी, कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर निखत अफरोज, स्कूल प्राचार्या प्रतिभा दिक्षित फेंट बॉल इंडिया टीम के निरीक्षक शेख अहमद संस्थापक के साथ पी जे एम स्कूल प्राचार्य रूपेश रघुवंशी राजस्थान फेंट बॉल सचिव राजेंद्र योगी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता मे देश के चार राज्यों मे से 16 संघों ने सहभागिता की थी। इस स्पर्धा को सफल बनाने के लिए सचिव कमलेश सुखाडे , नितिन धवसे फेंट बॉल इंडिया के सुरेश त्रिभूुवन, शेख मेहजबीन, संतोष वाघ, शेख समीर, सोहेल खान, शेख सरताज के साथ आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।