जान की बाज़ी लगाकर मॉं ताप्ती की रक्षा करने को तैयार समिति सदस्य - सुनिल मोरे
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने की मांग
नेपानगर। नेपानगर क्षेत्र के अंधारवाड़ी और पलासुर घाट से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन शासन प्रशासन का नहीं है ध्यान शिकायत करने पर भी नहीं हो रही कोई कार्यवाही आज शुक्रवार को नगर के अंधारवाड़ी और पलासुर घाट पर पर्यावरण सुरक्षा समिति और मां ताप्ती सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया है मौके से ही सभी ने एसडीएम, तहसीलदार सहित कलेक्टर को फोन पर सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की है प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के लोगों द्वारा लिखित शिकायत करने के बावजूद भी रेत माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं होने से रेत माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का काम लगातार किया जा रहा है जिसका आज मां ताप्ती सुरक्षा समिति के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की है और कहां है कि अगर यह अवैध रेत का घाट बंद नहीं होता है इसी तरह रेत का अवैध परिवहन किया जाता है तो नगर के अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा अब देखना यह होगा कि इस मामले पर बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल जी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है! या फिर अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन लगातार जस की तस चलता रहेगा। मां ताप्ती सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुनील मोरे ने बताया कि अंधारवाड़ी घाट से अवैध रेत का उत्खनन किया जा रहा है आज यहां आकर संबंधित अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई करने की मांग की गई इसके बावजूद रेत माफिया द्वारा अवैध रेत उत्खनन का काम लगातार किया जा रहा था इससे मजबूर होकर समिति अध्यक्ष उनके ट्रैक्टर के आगे लेटकर विरोध प्रदर्शन करने लगें और अवैध रेत उत्खनन और परिवहन ना करने की मांग करते रहे लेकिन इसके बावजूद भी रेत माफिया ने रेत उत्खनन करना बंद नहीं किया आप वीडियो में देख सकते हैं कि मजबूरन मां ताप्ती सुरक्षा समिति के सदस्य ट्रैक्टर के आगे लेट गए लेकिन इसके बावजूद भी रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर रोका नहीं गया इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि खनन माफियाओं के हौंसले किस तरह से बुलंद होते जा रहे हैं मानव जैसे रेत माफियाओं पर शासन प्रशासन का कोई डर ही नहीं है। हम आपको बता दें कि समिति सदस्यों ने और लोगों ने बुरहानपुर कलेक्टर से अब गुहार लगाई है कि निश्चित रूप से बुरहानपुर कलेक्टर मैडम द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन खनन पर रोक लगा दी जाएगी। लेकिन अब रेत माफिया पर क्या कार्रवाई होती है या नहीं होती है यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।