सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण सेवासदन का संकल्प - तारिका सिंह

तारिका सिंह ने अपने उद्बोधन में सेवासदन की शैक्षणिक संस्थानों में के.जी. से पी.जी. की उपलब्ध आधुनिक संरचना व सुविधाओं का सदुपयोग करते हुए संस्कारी विद्यार्थी का महत्व इंगित किया।

Dec 31, 2024 - 20:39
 145
सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण सेवासदन का संकल्प - तारिका सिंह

बुरहानपुर । आज के ए.आई- युग में हम सब अपने बच्चों को अल्ट्रा मॉडर्न बनाने में जुटे हुए है पर इसमें हमारे बच्चें संयम संवेदनाए सहिष्णुता जैसे संस्कारों को भूल रहें है। हमारा सेवासदन अपने बच्चों को भारतीय संस्कृती के अनुरूप सुसंस्कारों द्वारा सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण कर अच्छा.सच्चा मानव बनाने का प्रयास कर रहा है। आप सभी के सहयोग से हम जरूर सफल होंगे। उपरोक्त उद्गार जी.एन.टी. मॉन्टेसरी एवं सेवासदन हायर सेकण्डरी स्कूल के वार्षिक उत्सव तरंग कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती तारिका सिंह ठाकुर ने व्यक्त किये। श्रीमती सिंह ने अपने उद्बोधन में सेवासदन की शैक्षणिक संस्थानों में के.जी. से पी.जी.  की उपलब्ध आधुनिक संरचना व सुविधाओं का सदुपयोग करते हुए संस्कारी विद्यार्थी का महत्व इंगित किया। इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने अपने पूर्ववर्ती अध्यक्षों सर्वश्री ठा. शिवकुमारसिंह जी, ठा. महेन्द्रकुमारसिंह जी एवं ठा. वीरेन्द्रसिंह जी के कार्यों को याद किया। इस तरंग कार्यक्र में विद्यालय के नन्हें मुन्ने व होनहारों ने अपनी अनुठी प्रतिभा से उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेषकर मदर्स लव, दिवानगी मोबाईल की, गाथा अहिल्या देवी की नारी शक्तिए वक्त की कसौटी, फेस्टिवलस् ऑफ इंडिया कार्यक्रमों ने उपस्थित जनों की खुब वाह.वाही बटोरी। इस तरंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती किशोरीदेवी सिंह जी ठाकुर, प्रमुख अतिथि श्री ठाकुर सुरेन्द्रसिंह जी एवं अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह जी ने प्रारंभ में माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 12वीं एवं 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों को ठाकुर शिवकुमार सिंह मेमोरियल व ठाकुर वीरेन्द्रसिंह मेमोरियल अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।  इस तरंग कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जयंतीलाल सोमैया, सचिव हसमुखलाल जरीवाला,सह.सचिव के. डी. पटेल, सुखलाल महाजन, सतिष अग्रवाल जी, श्री विनोद शंखपाल जी, श्री महेश पटेल जी, श्री विलास गोसावी जी, श्री आदित्यवीर सिंह ठाकुर जी, श्री धवलराज सिंह ठाकुर, हर्षित सिंह ठाकुर , विश्वजीत सिंह ठाकुर ,देवेश्वरसिंह ठाकुर, मैनेजर मनीष पटेल अन्य इकाइयों के प्राचार्य डॉ एस.एम. शकील, डॉ. जगदीश आसखडके, डॉ. मोहनलाल सोनी, डॉ. राहुल राठौर एवं शहर के गणमान्य नागरीक बड़ी संख्या में पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। वार्षिक प्रतिवेदन सेवासदन हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य डॉ. हर्षद दीक्षित एवं आभार प्रदर्शन जी.एन.टी., मॉन्टेसरी की प्राचार्य नेहा चौधरी  द्वारा दिया गया।