शादी समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंध - संदीप श्रीवास्तव
शादी समारोह में प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग करते पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जावेगी
बुरहानपुर ! नगर निगम के एम आई सी हॉल में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने निगम के सभी विभागीय अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली। बैठक में आयुक्त श्रीवस्तव ने कहा आगामी सी एम हेल्पलाइन की शिकायत समय सीमा में संतुष्टि पुर्ण निराकरण करे! समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में जहां पर भी मैरिज गार्डन हॉल धर्मशाला में शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा है वहां सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण प्रतिबंधित है अगर कोई संचालक प्लास्टिक का उपयोग करते पाया गया है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी !
मुख्य रूप से उपयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक की सभी वस्तुओं पर नगर निगम द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है प्रतिबंध के दायरे में है प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाया गया तो सीधी संचालक के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मैरिज गार्डन धर्मशाला को सील संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी !
शहरी क्षेत्रों में निर्माणाधीन कार्य की प्रगति को लेकर भी दिशा निर्देश दिए संपत्ति व वसूली को लेकर भी सभी अधिकारियों को वसूली करने तथा नामांतरण प्रकरणों का जल्द समय सीमा में करने के निर्देश दिए !
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी के संबंध में भी अधिकारियों को, जिसमें ODF++GFC स्टार रेटिंग की तैयारी करने के निर्देश दिए जल अवर्धन योजना की जल आपूर्ति प्रारंभ करने के लिए कॉलोनी में वसूली करने के भी निर्देश दिए ! कॉलोनी में पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं की सुगमता से उपलब्धता कराई जाए तथा एबीपीएस पर प्राप्त प्रकरणों की निराकरण की समीक्षा करें एम हेल्पलाइन को लेकर आयुक्त सख्त दिखे सभी का जल्दी निराकरण करे बैठक में आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर भी दिशा निर्देश दिए और प्रत्येक वार्ड में निरंतर साफ-सफाई की जाए !
टीएल सहित जनसुनवाई, समाधान ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विभागवार रिपोर्ट तथा सभी को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए सभी अधिकारियो को प्रकरणों का निराकरण नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी !
इस अवसर पर बैठक में नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू,सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, सहायक आयुक्त स्वर्णिमा वर्मा,धीरेंद्र सिंह सिकरवार, सहायक यंत्री अशोक पाटिल ,गोपाल महाजन,शेख इशाक,जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे ,सचिव शाखा से वीरेन्द्र रवाये,गणेश पाटिल,श्याम श्रीवास्तव,नगर निगम के इंजीनियर अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।