बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ा शख्स, किया कुछ ऐसा की हो गया बलास्ट

पवन एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पर चढ़कर करंट के तार पकड़ने वाले युवक का वीडियो सामने आया है. हादसे में झुलसे युवक को इलाज के लिए बुरहानपुर जिला हॉस्पिटल ले जाया गया है।

Dec 19, 2024 - 21:07
Dec 19, 2024 - 21:20
 370
बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ा शख्स, किया कुछ ऐसा की हो गया बलास्ट

बुरहानपुर ! बुरहानपुर में एक युवक के रेल इंजन पर चढ़ कर करंट की तार को पकड़ लिया जिससे पलक झपकते ही आग का गोला बना गया और रेल्वे ट्रैक पर जा गिरा.लगभग 60 प्रतिशत तक झुलस चुके व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। अब इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक करंट के तारों को पकड़ता दिखाई दे रहा है !

                                                   

बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन पर आज शाम लगभग 7 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक बड़ा हादसा हो गया । दिल्ली से मुंबई की ओर जाने वाली पवन एक्सप्रेस ट्रेन पर चढकऱ एक अज्ञात युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने हादसे का लाइव वीडियो बनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है। सूत्रों में मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन पर पवन एक्सप्रेस पहुंची, उसी दौरान युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान ने भी उसे तुरंत उतरने के लिए कहा, लेकिन युवक बिजली के तारों से पकड़ लिया !  जिससे चिंगारियों निकलने के बाद युवक सीधे रेलवे लाइन पर गिर गया। जीआरपी पुलिस ने युवक को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रेन हादसे के बाद ट्रेन को करीब 25 मिनट के बाद भुसावल के लिए रवाना किया ।