ग्राम फोपनार में हैलो की टक्कर के दौरान हुआ हादसा
हैलो की टक्कर के दौरान भगदड़ मच गई
बुरहानपुर (मनोज गवांदे) ! जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फोपनार में हैलो की टक्कर के दौरान हुआ हादसा। बता दे हैलो की टक्कर के दौरान भगदड़ मच गई, इस दौरान हैलो के चपेट में आने से एक अज्ञात युवक का पैर टूट गया। पैर टूटे हुए युवक को जख्मी हालत में लोग उठाकर अस्पताल ले गए। मेला समिति द्वारा मेले में एंबुलेंस की व्यवस्था भी दिखाई नहीं दी, बता दे 1 दिन पूर्व ही शाहपुर में हैलो की टक्कर करने पर समिति के अध्यक्ष सहित 9 पर शाहपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा फोपनार मेला समिति पर भी केस दर्ज किया जाएगा। फिर आप को बता दे हैलो की टक्कर के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें एक युवक हेलो की चपेट में आने से युवक का पैर टूट गया। जिसे लोगों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। पशुओं को लड़ाकर पशुक्रूता की जा रही है। न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस पंजीपद हो सकता है। मेला समिति द्वारा नियम का उल्लंघन कर पशुओं को लड़ाया जा है। हैलो की टक्कर में लोगों की जान जाने का अंदेशा बना रहता है, आज भी कुछ ऐसा एक मामला सामने आया है जिसमें हैलो की भगदड़ में एक अज्ञात युवक का हेलो के चपेट में आने से युवक का पैर टूट गया है।