गुरु गोविंद सिंह जी का 358वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया, नगर कीर्तन में उमड़ा जनसैलाब

शनिवार को बादशाह दशमी गुरुद्वारा बड़ी संगत से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न चौराहों से होती हुई गुजरी।

Jan 4, 2025 - 22:03
 74
गुरु गोविंद सिंह जी का 358वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया, नगर कीर्तन में उमड़ा जनसैलाब

बुरहानपुर। ऐतिहासिक नगरी बुरहानपुर में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 358वां प्रकाश पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को बादशाह दशमी गुरुद्वारा बड़ी संगत से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न चौराहों से होती हुई गुजरी। इस शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब जी का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शहर के हर चौराहे पर संगत के लिए प्रसादी का वितरण किया गया। हजारों की संख्या में संगत ने शोभायात्रा में भाग लिया, जिसमें दिल्ली और अलीगढ़ से आई विशेष टीम ने करतब दिखाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पाठ साहिब का आरंभ किया गया, जिसकी समाप्ति सोमवार, 6 जनवरी को होगी। इसके बाद शब्द कीर्तन और गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। सोमवार रात को आतिशबाजी के साथ प्रकाश पर्व की खुशियां मनाई जाएंगी।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक मनमोहन सिंह बिंद्रा, लड़ीवीर जी, रुपिंदर सिंह कीर, अजय कीर सहित सिख समुदाय के हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धा और उल्लास से भरे इस आयोजन ने पूरे शहर को आध्यात्मिक माहौल में डुबो दिया।