अर्चना चिटनिस की उपस्थिति में आयोजित हुआ शाहपुर नगर परिषद का सम्मेलन
शाहपुर नगर में विभिन्न मार्गों, सामुदायिक भवनों, सौंदर्यीकरण सहित अनेक विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति
बुरहानपुर। नगर परिषद शाहपुर के साधारण सम्मेलन का आयोजन 4 जनवरी 2024 शनिवार को ग्राम नेर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में विधायक अर्चना चिटनिस शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना विरेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में आहूत हुआ। सम्मेलन में नगर विकास के प्रमुख्य मुद्दों पर विचार-विमर्श कर विभिन्न विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। शाहपुर नगर मंे अनेक विकास कार्य के लिए लगभग 7 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे।
शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष साधना विरेन्द्र तिवारी ने बताया कि शाहपुर नगर स्थित जयस्तंभ से नाचनखेडा फाटे तक आर.सी.सी. नाला निर्माण, वार्ड क्रं. 13 में सी. सी. रोड निर्माण कार्य हेतु प्राप्त दरो पर कार्य करने स्वीकृति प्रदान की गई।
नवीन बस स्टैंड से बंभाड़ा पहुं मार्ग निर्माण, वार्ड क्रं. 14 में कोलथल मेटल रोड निर्माण, वार्ड क्रं. 02 की विभिन्न गलियों मे सीमेंट कॉक्रिट रोड निर्माण, वार्ड क्रं. 03 मंे काशीनाथ मंत्री के घर के पास से चौधरी के घर तक, वार्ड क्रं. 03 में बोदडे़ से राजू प्रजपति के मकान तक, वार्ड क्रं. 12 में फारुख खटीक से ऐसी चौराहा तक, वार्ड क्रं. 08 में महात्मा ज्योतिबा फुले चौराहे से बंभाड़ा रोड तक, वार्ड क्रं. 09 में ऐसी चौराहे से भैरव बाबा चौराहे तक, वार्ड क्रं. 05 में भैरव बाबा चौराहे से छोटा बाजार तक, वार्ड क्रं. 04 में जैन की दुकान से प्रजापति चौराहे तक, वार्ड क्रं. 10 में सोनू जनरल स्टोर्स से छत्रपति शिवाजी प्रवेश द्वार तक, वार्ड क्रं. 10 में भोई चौराहे से महावीर गेट तक, वार्ड क्रं. 10 सुनिल महाजन के घर के सामने, वार्ड क्रं. 11 स्वामी समर्थ नगर मे सीमेंट कॉक्रिट रोड निर्माण, वार्ड क्रं. 11 चौधरी के घर के पास, वार्ड क्रं. 12 में भारत हांडगे से श्री भंगार के मकान तक, वार्ड क्रं. 14 में पंडित खंडू से राहूल राखोंडे के मकान तक सीमेंट कॉक्रिट रोड का निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई। वहीं वार्ड क्रं. 06 में सीमेंट कॉक्रिट नाली निर्माण, वार्ड क्रं. 05 में मेला स्थल के पास सामुदायिक भवन निर्माण, वार्ड क्रं. 05 में लक्ष्मीमाता मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण, वार्ड क्रं. 05 में प्रजापति मोहल्ले के समीप सामुदायिक भवन निर्माण, वार्ड क्रं. 05 मेला स्थल पर चबुतरा निर्माण, वार्ड क्रं. 05 में लक्ष्मीमाता मंदिर के पास रिटर्निंग वॉल निर्माण, वार्ड क्रं. 15 बोरगांव में सामुदायिक भवन निर्माण, बोरगांव में पेडस्थल एवं श्मशान घाट निर्माण, वार्ड क्रं. 05 में अमरावती नदी पर एवं वार्ड क्रं. 14 में अमरावती नदी पर मेस्को माता मंदिर के पास घाट निर्माण कार्य सहित अनेक विकास कार्यों के लिए निर्माण हेतु सभी कार्यों की लागत लगभग 7 करोड़ रूपए की स्वीकृतियां प्रदान की गई है। इसी प्रकार बड़ा बाजार से बंभाड़ा फाटा तक रोड चौड़ीकरण कार्य, स्वामी समर्थ नगर से सुनिल महाजन के पेट्रोल पंप तक रोड चौड़ीकरण मय डिवाईडर, सेन्ट्रल लाईट निर्माण कराने की भी स्वीकृति दी गई। निकाय में मानदेय पर कार्यरत् कर्मचारियों को सौगात देते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की गई।