पुलिस ने मानवता की मिसाल की कायम, 100 डायल की सहायता से रात में कड़कड़ाती ठंड से पैदल जा रहे हैं पिता पुत्र को पुलिस ने पहुंचाया घर

पुलिस ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए रात्रि ग्रस्त के दौरान दोनों पिता पुत्र को रेलवे स्टेशन सिवल पुलिया के पास से हंड्रेड डायल में बिठाकर ग्राम भातखेड़ा उनके घर सुरक्षित छोड़

Jan 2, 2025 - 19:23
 31
पुलिस ने मानवता की मिसाल की कायम, 100 डायल की सहायता से रात में कड़कड़ाती   ठंड से पैदल जा रहे हैं पिता पुत्र को पुलिस ने पहुंचाया घर

नेपानगर। शहर में कल रात्रि 3:30 बजे नेपानगर रेलवे स्टेशन से कड़कड़ाती ठंड में पैदल अपने घर भातखेड़ा जा रहे थे कि इसी दौरान रात्रि ग्रस्त कर रही हंड्रेड डायल पुलिस की इन दोनों पिता पुत्र पर नजर पड़ी और देखा कि इतनी रात को घर जाने का कोई संसाधन ना होने के चलते छोटे  बच्चे के साथ पिता पैदल कड़कड़ाती ठंड में परेशान होते हुए अपने घर भातखेड़ा जा रहा है तो पुलिस ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए रात्रि ग्रस्त के दौरान दोनों पिता पुत्र को रेलवे स्टेशन सिवल पुलिया के पास से हंड्रेड डायल में बिठाकर ग्राम भातखेड़ा उनके घर सुरक्षित छोड़ दिया जिससे पिता और पुत्र दोनों के ही चेहरों पर खुशी से खिल उठे राहगीर राजू ने बताया कि मैं मेरे छोटे बच्चे को लेकर रेलवे स्टेशन से पैदल अपने घर जा रहा था काफी रात होने के कारन कोई संसाधन भी न होने के चलते में काफी परेशान हो गया था और इतनी ठंड में छोटे बच्चे को लेकर आते समय बहुत तकलीफ उठानी पड़ रही थी लेकिन हंड्रेड डायल के प्रधान आरक्षक 450 दिलीप धुर्वे एवं पायलट शालिग्राम अहीरे ने हम पिता पुत्र को सहकुशल घर पहुंचाया उसके लिए मैं और मेरा पूरा परिवार हंड्रेड डायल टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद व आभारी रहेगा।