भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर मेरी दोबारा नियुक्ति आपसी समन्वय का ही परिणाम - डॉ. माने

भाजपा कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में वरिष्ठ नेताओं का लिया आशीर्वाद 

Jan 14, 2025 - 20:46
Jan 14, 2025 - 20:55
 290
भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर मेरी दोबारा नियुक्ति आपसी समन्वय का ही परिणाम - डॉ. माने

बुरहानपुर। भाजपा प्रदेश संगठन ने सोमवार रात बुरहानपुर जिले के जिलाध्यक्ष की घोषणा की । जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने को ही दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है। जिले की राजनीतिक गलियारों में जिलाध्यक्ष बदलने की चर्चा जोरो से की जा रही थी लेकिन किसी प्रकार की कोई ताकत मनोज माने को भाजपा जिला कप्तान बनने से रोक नहीं पाई । बीजेपी के नए जिलाध्यक्ष मनोज माने छात्र जीवन से ही संगठन की राजनीति में है। एबीवीपी, युवा मोर्चा के साथ संगठन के कई पदों के अलावा जिले की कार्यसमिति में भी रह चुके है। भाजपा जिलाध्यक्ष रहे मनोज लधवे के कार्यकाल में भी महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली। पार्टी जिलाध्यक्ष को लेकर शुरू से ही मनोज माने प्रबल दावेदार के रूप में थे। मनोज माने वर्तमान में पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक अर्चना चिटनिस के खास विश्वासपात्र में से एक है। डॉ मनोज माने राजनीतिक गुटीय संतुलन बनाने और सबको साथ लेकर चलने वालों में से एक कुशल प्रबंधन नेता के रूप में जाने जाते है। प्रदेश स्तरीय नेता भी इन्हें अच्छे से जानते है।

                                           जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज माने ने विधायक अर्चना चिटनिस के पैर छूकर आशीर्वाद लिया वही चिटनिस ने तिल गुड़ खिलाकर आशीर्वाद ओर बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने श्रीफल शॉल पहनाकर बधाई दी। जिला अध्यक्ष के रूप में माने की नियुक्ति होते ही पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंच कर डॉ माने का स्वागत कर बधाई दी। डॉ.मनोज माने ने बताया कि पिछला कार्यकाल 11 महीने का रहा और अब पार्टी ने उन पर फिर विश्वास जताया है। नई जिम्मेदारी के साथ उन्होंने जिले के 52 बूथों को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। इसमें पन्ना प्रमुख की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बूथ समितियों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल, पूर्व महापौर अनिल भोंसले और पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे वरिष्ठ भाजपा नेता रामदास शिवहरे,अरुण शेंडे ,ज्ञानेश्वर मोरे,अमित मिश्रा,गजेंद्र पाटील,सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।