पूर्व सांसद गोविंदजीवाला की धर्मपत्नी चंद्रावती का 90 वर्ष की आयु में निधन

खंडवा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय परमानन्द गोविंदजीवाला की धर्मपत्नी चंद्रावती गोविंदजीवाला का लम्बी बीमारी के बाद दुखद निधन

Dec 4, 2024 - 19:14
Dec 4, 2024 - 19:33
 28
पूर्व सांसद गोविंदजीवाला की धर्मपत्नी चंद्रावती का 90 वर्ष की आयु में निधन

 बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय परमानन्द गोविंदजीवाला की धर्मपत्नी चंद्रावती गोविंदजीवाला का लम्बी बीमारी के बाद 90 वर्ष की आयु में कल 4 दिसंबर 2024 बुधवार को दुखद निधन हो गया है। उनकी शवयात्रा आज गुरुवार को सुबह 10 बजे खैराती बाज़ार स्थित उनके निवास स्थान से महाजनापेठ  सतियारा घाट जाएँगी। ज्ञात हो कि चंद्रावती गोवींदजीवाला जाने माने सीनियर अधिवक्ता हेमेन्द्र गोविंदजीवाला और सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ सुरेखा पूनीवाला की  माताजी हैं। इनके अतिरिक्त परिवार में बड़े भाई रुद्रेश गोविंदजीवाला और बहन सुनयना चौधरी भी है। गोकुल चंद्रमा मंदिर की अनन्य भक्त होने से यह दुखद खबर सुनते ही भगवत आचार्य हरिकृष्ण मुखियाजी ने गोविन्जीवाला निवास पर पहुंचकर मृतक चंद्रावती गोविन्द्रीवाला को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और खबर सुनते ही शहर के कई अधिवक्ता और गणमान्य नागरिको का मृत आत्मा के दर्शन हेतु घर पहुंचने का ताँता लगा हुआ है।