संबल योजना में हुए 16 लाख रूपये की राशि का दुरूपयोग मामले में फरार सरपंच, सचिव को नेपानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरार आरोपी सरपंच तुलसीराम उर्फ पिता तुकाराम अलावे एवं सचिव सुनील पिता भाईदास पटेल गिरफ्तार
नेपानगर। नेपानगर थाना के अपराध क्रमांक 538/2024 धारा 420,409,467,468,471 भादवि में घटना दिनांक से
किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीईओ जिला पंचायत बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट ग्राम पंचायत मांडवा के सरपंच तुलसीराम, उप सरपंच संजय जाधव एवं तत्कालिन सचिव सचिन पटेल के द्वारा संबल योजनांतर्गत के अपात्र हितग्राहियों के कुट रचित मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार कर 08 अपात्र हितग्राहियों के लाभार्थीयों को लाभ दिलाकर शासन की 16 लाख रूपये की राशि का दुरूपयोग करने संबंधी प्रतिवेदन प्राप्त होने पर दिनांक 10-08-2024 को उपरोक्त सरपंच, सचिव एवं उपसरपंच के विरूद्ध अपराध क्रमांक 538/2024 धारा 409,420,467,468,471 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान किया गया । दिनांक 22-11-2024 को आरोपी संजय जाधव उपसरपंच को गिफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक निरोध में जेल भेजा गया था। तथा अपराध में दो आरोपी सरपंच तुलसीराम अलावे एवं सचिव सुनील पटेल अपराध पंजीबद्ध होने की दिनांक से फरार थे जिनकी तलाश एवं पतारसी हेतु मुखबीर लगाये गये एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बुरहानपुर द्वारा फरार आरोपियों को पकडने हेतु 3000 रूपये की उद्घोषण की गई है। दिनांक 30-11-2024 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी तुलसीराम उर्फ पिता तुकाराम अलावे जाति बारेला निवासी ग्राम मांडवा एवं सचिव सुनील पिता भाईदास पटेल जाति गुर्जर निवासी ग्राम बदनापुर को सरपंच तुलसीराम के निवास ग्राम मांडवा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर गिरफ्तार कर न्यायिक निरोध में भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी
01- तुलसीराम उर्फ पिता तुकाराम अलावे जाति बारेला निवासी ग्राम मांडवा
02- सचिव सुनील पिता भाईदास पटेल जाति गुर्जर निवासी ग्राम बदनापुर
महत्वपूर्ण भूमिका-
थाना प्रभारी नेपानगर निरी0 ज्ञानु जायसवाल, उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, सउनि जगदीश मंसूरे की सराहनीय भूमिका रही।