अनहद ऑडोटोरियम में महिला सशक्तिकरण का महोत्सव, महिला दिवस पर आनंद सर का उद्बोधन

नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में 1200 महिलाए हुई सम्मिलित, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर झूमीं महिलाएं

Mar 10, 2025 - 21:03
Mar 10, 2025 - 21:08
 44
अनहद ऑडोटोरियम में महिला सशक्तिकरण का महोत्सव, महिला दिवस पर आनंद सर का उद्बोधन

मंजूषा-देवांशी-अंतरा चौकसे ने कहा महिलाओं की क्षमता और प्रगति का जश्न मनाया

बुरहानपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेक्रो विज़न एकेडमी के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में 9 मार्च को एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बुरहानपुर शहर और वहां के आसपास की सभी महिलाओं ने बड़े ही जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। अनहद आनंद ऑडिटोरियम में 1200 से अधिक महिलाओं ने अपनी मौजूदगी में इस शानदार पर्व को बहुत ही खूबसूरत तरीके से इंजॉय किया। कार्यक्रम की शुरुआत ऑल इज़ वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की डायरेक्टर श्रीमती देवांशी चौकसे ने की। इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें मेक्रो विज़न एकेडमी की बहुत ही अनुभवी और शानदार म्यूजिक ऑर्केस्ट्रा टीम ने बहुत ही शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और साथ ही नृत्य और नाट्य प्रस्तुति भी पेश की गई। मेक्रो विज़न एकेडमी के फाउंडर और चेयरमैन श्री आनंद प्रकाश चौकसे जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कुछ ऐसी बातें जो जीवन को संवारने के रूप में अपने अनमोल वचनों से सभी को अभिप्रेरित किया। आख़िर में सभी महिलाओं के लिए मेक्रो विज़न एकेडमी की तरफ से शानदार डिनर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी मेनेजमेंट सदस्यों के साथ-साथ समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।