शार्क टैंक की तर्ज पर आनंद सर ने शुरू किया युवाओं के लिए बिज़नेस फंडा
50 प्रतिशत पार्टनर शिप के साथ युवाओं के देंगे मौका, कैसे बने आनंद सर के पार्टनर
जिले में बीसीसी ने देश में बढ़ते स्टार्टअप को देखते हुए जिले के युवा उद्यमियों को समर्थन देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रविवार को मैक्रो विजन एकेडमी में व्यापार विकास सम्मेलन का आयोजित किया गया।
पढ़िए क्या है पूरी खबर...
बुरहानपुर ! मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 10 नवंबर को व्यापार विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। मोटिवेशनल स्पीकर आनंद प्रकाश चौकसे ने अपनी बात रखते हुए बताया कि नेटवर्किंग मार्केटिंग टेक्निक्स फंडिंग और निवेश की स्ट्रेटजी नवाचार स्पष्ट लक्ष्य और योजना आदि पर बहुत ही खूबसूरती से सभी को समझाया और साथ ही इसमें बताया गया कि सफल उद्यमियों और निवेशकों से मिले अपने उत्पादों और सेवाओं को कैसे प्रमोट किया जा सकता है। व्यवसाय के लिए कैसे पूंजी की व्यवस्था की जा सकती है। प्रभावी योजनाएं कैसे बनाएं, नई तकनीक का प्रयोग किस प्रकार से अपने व्यवसाय में जोड़ा जाए, बिजनेस शुरू करने से पहले अपने उद्देश्यों को स्पष्ट रूप से कैसे परिभाषित करें। इस प्रोग्राम को सही 11:00 बजे से शुरू किया गया और अंत प्रश्न उत्तरों के साथ इस प्रोग्राम का समापन किया गया। बुरहानपुर शहर के विकास के लिए सभी ने बहुत ही बढ़-चढ़कर के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मोटिवेशनल स्पीकर आनंद प्रकाश चौकसे ने अपील की के लोग जितने भी हैं नए व्यापार से जुड़कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते हैं वह ज़रूर हमारे साथ जुड़े और जिससे हमारे बुरहानपुर का ही विकास नहीं, हमारे देश का भी विकास होगा। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष प्रशांत श्रॉफ, सचिव प्रवीण चौकसे, संरक्षक संजय अग्रवाल, आनंद प्रकाश चौकसे, कृष्ण कन्हैया मित्तल और साथ ही व्यापार विकास सम्मेलन के सदस्यों में जेपी लंगोटिया, विजय पौद्दार, प्रफुल्ल मुंशी, मनोहर कामरानी, संतोष श्रॉफ आदि के साथ शहर के सभी गणमान्य सदस्य मोजूद थे।
बीसीसी के अध्यक्ष सी ए प्रशांत श्रॉफ ने बताया कि इस पहल से युवाओं की प्रतिभा को एक बेहतर मंच मिलेगा, जिससे उनके लिए स्वरोजगार के दरवाजे खुलेंगे। इसके अलावा नई स्टार्टअप नीति में कई तरह के नवाचार शामिल किए जायेगे । युवाओं की प्रतिभा को तराशने और नए स्टार्टअप आइडिया को प्लेटफार्म देने के लिए बीसीसी द्वारा पहले चरण में शहर के युवा उद्यमियों के लिए व्यापार विकास सम्मेलन आयोजित किया गया । आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
टैक्समो पाइप्स के सीएमडी संजय अग्रवाल ने बताया कि व्यापार विकास सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को स्टार्टअप प्लेटफॉर्म के साथ जमीनी स्तर से स्टार्टअप के लिए एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र बनाना, युवा उद्यमिता को प्रोत्साहित करना और समन्वित विकास के लिए सलाहकारों को एक साथ लाना है।