तीन सौ भागवत कथाओं का निर्विघ्न सम्पन्न होना ठाकुरजी की कृपा का साक्षात प्रमाण है
आपके प्रेम और अभिनन्दन से मैं अभिभूत हूँ - हरिकृष्ण मुखियाजी
बुरहानपुर ! भागवत कथा करना एक बात है, उसका पूरा होना दूसरी बात लेकिन 300 कथाओं का निर्विघ्न पूरा होना केवल अनूठी बात नही,बल्कि ठाकुरजी की कृपा का साक्षात् प्रमाण है,और यह सब तभी संभव हो पाया है,जब आप जैसे सनातन धर्म से जुड़े हुए हमारे प्रिय बंधुओं ने भागवत कथा का एक एक पुष्प ठाकुर के श्री चरणों में अर्पित करने हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है। उक्त उदगार भागवत भूषण हरिकृष्ण मुखिया जी महाराज ने उनके सम्मान में सनातन संस्कृति समिति द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बहादरपुर रोड पर स्थित राजस्थानी भवन के खचाखच भरे हॉल में भागवत प्रेमियों को संबोधित करते हुए कही।
आपने कहा आज के इस सुंदर आयोजन में आप सभी उपस्थित सनातन धर्म प्रेमियों से मिले अटूट श्रद्धा भक्ति भाव और प्रेम से परिपूर्ण इस भव्य अभिनंदन से मैं अभिभूत हूँ। उद्बोधन के दौरान मुखिया जी महाराज भाव विभोर हो गए और उनका गला भर आया। अंखियों से कृतज्ञता कि बहती। अश्रुधारा को वे रोक नहीं पाए, और रुन्द स्वर में आपने कहा कि ठाकुरजी और सभी भक्त प्रेमी ही मेरा परिवार है। इस गौरवशाली अभिनंदन और सम्मान के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता का भाव अभिव्यक्त करते हुए आपने कहा कि जीवन पर्यन्त आपका हमारा यह अटूट प्रेम का सम्बन्ध यूं ही बना रहेगा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में स्वामी नारायण मंदिर के कोठारी स्वामी ब्रज बल्लभदास ने भी अपने उद्बोधन में मुखिया महाराज के सम्मान में उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि बुरहानपुर का सनातन समाज बहोत सौभाग्यशाली है कि ऐसे भागवताचार्य आप सभी को प्राप्त हुए।आपने कहा मुखिया जी जैसे भागवत कथाकार के कारण ही आज हमारी आध्यात्मिक और सनातन संस्कृति जीवंत है। मैं अपनी ओर से और स्वामी नारायण मंदिर ट्रस्ट की ओर से आपको खूब खुब बधाई प्रेषित करता हूँ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में नंदघर आनंद भयो.... जय कन्हैया लाल की...ऐसे उदघोष के बीच मंदिर ट्रस्ट केअध्यक्ष हेमेन्द्रगोविंदजीवाला की अगवानी में सनातन संस्कृति समिति के सदस्यों ने मुखियाजी महाराज को पुष्पों की वर्षा के साथ मंच पर विराजित किया।
सनातन संस्कृति समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने हरिकृष्ण मुखिया जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप विगत चौपन वर्ष से इस भागवत कथा रसगंगा की धारा को बहा रहे हैं। 17 वर्ष की उम्र में अपनी माताजी से प्रेरणा पाकर भागवत कथा का पाठ करना मुखीयाजी ने शुरू किया। आज आपके कारण बुरहानपुर की भारत देश के कोने कोने में ऐतिहासिक औद्योगिक पहचान के साथ आध्यात्मिक नगरी के रूप में भी पहचान और प्रतिष्ठा कायम हुई है। गोकुलचंद्रमां मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमेंद्र गोविन्दजीवाला ने 300 भागवत कथा की पूर्णता को एक दुष्कर कार्य बताते हुए कहा कि मिट्टी से मिट्टी पर मिट्टी तो कोई भी लिख सकता है पर मुखियाजी ने पानी से पानी पर पानी लिखकर बताया है। श्री गोविन्दजीवाला ने कहा कि मुखियाजी ने सफल होने के लिए कभी प्रयास नहीं किया बल्कि मूल्यवान बनने के लिए प्रयासरत रहे हैं,इसीलिए वो सबके आदर्श है। आपने मुखियाजी से आग्रह किया कि वे अपनी आगामी भागवत कथाओं में जात-पात छोड़कर हिन्दू समाज की एकता का संदेश देकर सनातन विरोधियों के खिलाफ समाज को खड़ा करने का बीड़ा उठाकर समाज का नेतृत्व करें।
कार्यक्रम को महापौर माधुरी पटेल,नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव,विधायक अर्चना चिटनिस ने भी संबोधित किया।
सनातन संस्कृति समिति की ओर से 51 किलो पुष्प की मोटी माला तथा शाल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर भागवतभूषण हरिकृष्ण मुखिया जी महाराज का नागरिक अभिनंदन किया गया । अभिनन्दन पत्र का वाचन समिति सदस्य संतोष श्रॉफ ने किया। क्षेत्रीय संसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अचानक दिल्ली प्रवास पर जाने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके,किन्तु उनकी शुभकामना सन्देश का वाचन कार्यक्रम का शानदार सूत्र संचालन कर रहे एडवोकेट संतोष देवताले ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन
भागवताचार्य एडवोकेट आदित्य
शर्मा ने किया। इस अवसर पर साधु संत पुजारी समाज की ओर से उदासीन आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी पुष्करानंद, राम झरोखा मंदिर के नर्मदा गिरी महाराज, बहादरपुर राम मंदिर के पुजारी योगेश चतुर्वेदी, गणपति मंदिर के प्रमुख बाल्या महाराज,पंडित बिपिन पुरोहित, शास्त्री महाराज सहित बड़ी संख्या में साधु संत भीआयोजन के साक्षी बने। नगर के गणमान्य नागरिकों में माधव बिहारी अग्रवाल,आनंद सिंघानिया, विष्णु मित्तल, प्रमोद गाड़िया,राजू जोशी, शाहपुर के महेश सिंह चौहान, आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था के प्रशिक्षक दंपत्ति दीपाली रविंद्र पंडित, सशक्त पत्रकार समिति के प्रमुख उमेश जंगाले,वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण शेंडे, कस्तूरचन्द टांक, जितेश दलाल, धीरज देवकर,पटेल रतीलाल बोरीवाला स्कूल की प्राचार्या अर्चना गोविंदजीवाला, नगर निगम की पूर्व अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा,ललीत लाड,भाजपा नेता दिलीप श्रॉफ,वरिष्ठ चिकित्सक रमेश कापड़िया,बलराज नावानी, सुनील अग्रवाल, सुनिल मोतीवाला सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।