दीपावली पर खकनार थाना प्रभारी ने बांटी खुशियां

गरीब बच्चों के साथ थाना प्रभारी ने मनाई दिवाली

Nov 2, 2024 - 19:00
Nov 2, 2024 - 19:02
 84
दीपावली पर खकनार थाना प्रभारी ने बांटी खुशियां

बुरहानपुर। (डॉ. शैलेश पाटील)  थाना खकनार के थाना प्रभारी ने दीपावली के मौके पर गरीब बस्तियों में जाकर बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित किए। उन्होंने बच्चों के साथ त्यौहार मनाया और दीपावली के महत्व के बारे में जानकारी दी।

                                                                      वो कहते हैं ना कि त्योहारों के मौके पर खुशियां बांटनी चाहिए, इसका सही उदाहरण पेश किया है खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने जिन्होंने अपने परिवार से दूर कार्यस्थल पर रहते हुए एक तरफ तो "देशभक्ति जन-सेवा" वाला फर्ज निभाया, एवं दूसरी तरफ आमजन के साथ दीपावली की खुशियां साझा की ! इनका यह अंदाज बहुत ही निराला एवं प्रभावित करने वाला था, क्योंकि पुलिस का दोस्ताना रवैया इसमें छलकता है !
               कई लोगों के मन में पुलिस के प्रति एक डर सा रहता है, परंतु थाना प्रभारी के इस दोस्ताना रवैये से आमजन बहुत प्रभावित हो रहे हैं ! उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की  गरीब तबके के लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया एवं दिपावली की शुभकामनाएं दीं, एवं कुछ नेत्रहीनों को कंबल दान किया !
   थाना खकनार में कुछ मजदूर वेतन की समस्या लेकर पहुंचे थे जिन्हें थाना प्रभारी  ने मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं इसके पश्चात उनकी समस्या का निराकरण किया !  थाना प्रभारी अभिषेक जाधव का यह प्रयास पुलिस प्रशासन के प्रति सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाला एवं दोस्ताना रवैया वाला था! इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाते हुए उन्हें दीपावली के त्यौहार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बस्ती के लोगों को त्योहार पर शराब आदि नशीली चीजों से बचने, जुए सट्टे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया।

!