श्रीमोती माता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि हेतु मंगल कामना की, कार्यकर्ताओं ने चिटनिस और डॉ.माने का किया भव्य स्वागत
विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने नेपानगर विधानसभा के ग्राम लोखंडिया में आयोजित मेले में श्रीमोती माता जी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि हेतु मंगल कामना की।
बुरहानपुर। विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा के ग्राम लोखंडिया में आयोजित मेले में श्री मोती माता जी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि हेतु मंगल कामना की। यहां मोती माता की स्वयंभू प्रतिमा स्थापित है।
इस अवसर पर अर्चना चिटनिस ने कहा कि समस्त जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन ने जिस उत्साह, उमंग और आत्मीयता से स्वागत-अभिनंदन किया, उसे शब्दों में परिभाषित करना अत्यंत कठिन है। मेरे प्रति आपके इस अपार स्नेह, अपनत्व एवं विश्वास के लिए मैं सभी का हृदय से आभारी हूं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, राहुल जाधव, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, बलराज नावानी, अरूण पाटिल, संजय सहगल, नरहरी दीक्षित, संजय पाटिल, अरूण पाटिल, राजेश चौहान, विनोद मोरे, सचिन गोपाल, सोनू भावसार, रामा नायक, समर्थ चिटनिस, रूद्रेश्वर एंडोले, रवि काकड़े, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, रूपेश लिहनकर, रितेश सरोदे, वैभव महाजन, ईश्वर चौहान, रवि गावडे़, अशोक राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
अर्चना चिटनिस और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने का हुआ भव्य स्वागत - बुरहानपुर से ग्राम लोखंडिया में श्री मोती माता के दर्शन हेतु प्रातः समस्त जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। इस दौरान विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने का देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने स्थान-स्थान पर भव्य स्वागत किया गया। ग्राम बड़गांव स्थित टोल नाका, ग्राम सिरपुर, ग्राम राजोरा एवं ग्राम लोखंडिया सहित अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत मंच के माध्यम से पुष्प मालाओं, ढोल-नगाड़ों एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत-अभिनंदन किया।
ढाई सौ साल पुरानी परंपरा आज भी जीवित
इस मेला की नींव करीब 250 साल पहले रखी गई थी। उस समय से अब तक पूरी शिद्दत से परंपरा निभाई जा रही है। यह मेला श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का प्रतीक है। मेले की सुरक्षा के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस बल तैनात है। बड़ी संख्या में सीसीटीवी लगाए गए हैं।