हमारे लिए संविधान हमारा अभिमान है – गजेंद्र पाटील
लोकमाता अहिल्यादेवी मंडल में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बुरहानपुर ! भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत लोकमाता अहिल्यादेवी मंडल में प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन सावित्रीबाई फुले कन्या विद्यालय में संपन्न हुआ इसमें कक्षा 11वीं एवं 12वीं की 83 छात्राएं प्रतिभागी बनी इस प्रतियोगिता में संविधान के ऊपर 100 प्रश्न उत्तर पूछे गए प्रतियोगिता में 1 घंटे का समय दिया गया था...
कार्यक्रम प्रभारी गजेंद्र पाटील ने कहा कांग्रेस सरकार ने संविधान की आत्मा को तोड़ने मरोड़ने का कार्य किया है संविधान को लागू हुए 75 वर्षों हुए लेकिन एक भी 50 वर्ष या 75 वर्ष पूर्ण होने पर संविधान पर चर्चा एवं कोई कार्यक्रम नहीं किया। आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने संविधान की हत्या की है सन् 1971 में देश में विद्रोह भड़काने के संकेत के रूप में लिया गया। उस दिन इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद से आपातकाल की घोषणा करने का अनुरोध किया। तीन घंटे के भीतर, सभी प्रमुख समाचार पत्रों की बिजली काट दी गई और राजनीतिक विपक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। क्योंकि तब ना कोई अपील थी,ना कोई दलील थी,और ना ही कोई वकील,पत्रकार,नेता सभी को जेल में बंद कर दिया था कांग्रेस को तो माफी मांगनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया कभी संविधान दिवस लागू नहीं किया बाबा साहब अंबेडकर को कांग्रेस के ही लोगों ने चुनाव हरवाया था हमारे लिए संविधान केवल पन्नों की किताब नहीं है हमारे लिए संविधान हमारा अभिमान है बाबा साहब के बनाए गए संविधान का कांग्रेस ने अपमान किया है संविधान की भावना है दलित ,शोषित,वंचित लोगों को समान अवसर देना लेकिन कश्मीर में एस.टी. एस.सी.के लोगों को आरक्षण नहीं था. एस.टी.एस.सी के लोगों को नौकरी नहीं मिलती थी। बाबा साहब धर्म के आधार पर आरक्षण देने के खिलाफ थे किंतु कांग्रेस ने कई राज्यों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने की बात की बाबा साहब का राजनीतिक सामाजिक जीवन खराब करने के लिए कांग्रेस ने उन्हें हराया था
मंडल अध्यक्ष अमोल भगत ने बताया कांग्रेस ने बाबासाहेब अंबेडकर का एक भी स्मारक नहीं बनाया कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं का दिल्ली में स्मारक बनाया लेकिन बाबा साहब का नहीं बनाया हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहब अंबेडकर के पांच स्थानों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया है जन्मभूमि महू,शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर,महापरिनिर्वाण भूमि दिल्ली,चैत्य भूमि मुंबई. संविधान दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रारंभ किया है संविधान की चर्चा की गई मोदी सरकार द्वारा दलित समाजों के उत्थान हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही है मुद्रा लोन योजना में 45% लोन दलित समाज के युवाओं को दिए गए हैं अनेक ऐसी योजनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार चला रही है
प्रभारी श्री गजेंद्र पाटील, किरण रायकवार, पार्षद भरत मराठे, देवा नन्नौरे,विजय वारूड़े, कमलेश दलाल,चेतन शाह,स्कूल प्राचार्य नीना गुप्ता,संजय राउत,केतन तारे, बालकृष्ण चौधरी,धनराज पाटिल, अग़ननी सर उपस्थित रहे !