संभागस्तरीय खो-खो पुरूष प्रतियोगिता में जिला बुरहानपुर बना विजेता
दो दिवसीय संभागस्तरीय पुरूष खो-खो प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ शुभारंभ
बुरहानपुर ! क्रांतिसूर्य टंट्या भील विष्वविद्यालय,खरगोन के तत्वावधान में सेवासदन महाविद्यालय,बुरहानपुर द्वारा दो दिवसीय संभागस्तरीय पुरूष खो-खो प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ 27 नवम्बर शाम 4 बजे हुआ जिसके मुख्य अतिथि डाॅ. रमेष दीक्षित अतिरिक्त उच्च षिक्षा विभाग संभाग इंदौर रहे। दिनांक 28 नवम्बर 2024 को पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेंद्रसिंह ठाकुर ने की और मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. दीपक शाह प्राचार्य शासकीय जीजामाता पाॅलीटेक्निक काॅलेज, बुरहानपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस संभागस्तरीय खो-खो (पुरूष) प्रतियोगिता में कुल चार जिले खण्डवा, खरगोन, बडवानी एवं बुरहानपुर ने सहभागिता की। फाइनल मुकाबला बुरहानपुर एवं बडवानी जिले के
बीच खेला गया जिसमें बुरहानपुर जिला 11 पाॅइंट से विजयी रहा। विजेता टीम को सेवासदन षिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. ठाकुर वीरेन्द्रसिंह की स्मृति में विष्वविद्यालय को भेट की गई रनिंग ट्राॅफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ. दीपक शाह ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में खेल को कोटा निर्धारित रहता जिसका लाभ हमें नौकरी प्राप्त करने में भी मितला साथ ही खेल हमारा चहुमुखी विकास करते है।
श्रीमती तारिका वीरेंद्रसिंह ठाकुर ने जिला बुरहानपुर विजेता टीम एवं उपविजेता जिला बडवानी टीम के खिलाडियों को बधाई देते हुये कहा कि हम सेवासदन महाविद्यालय षिक्षा के क्षेत्र में तो आगे है ही और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट स्थान रखता एवं बुरहानपुर जिले का नाम गौरवान्वित करता रहा है।
इस अवसर पर सेवासदन षिक्षा समिति के संचालक एवं एमेच्योरे खो-खो संघ के अध्यक्ष श्री आदित्यवीरसिंह ठाकुर ने खो-खो को महाभारत कालीन खेल बताया और कहा कि इसकी पहली रूल बुक हमारे स्वतंत्रता सैनानी श्री बालगंगाधर तिलक ने लिखी थी। साथ ही कहा कि खो-खो से हमारा शारीरिक, मानसिक विकास तो होता है कि साथ हमें जीवन जीने हेतु भी प्रेरणा मिलती है और कहा कि खेल एसोसिएषन द्वारा खो-खो को जल्द ही ओलंपीक में शामिल करने हेतु प्रयासरत है। इसमें काफी अच्छे अवसर है।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायकों श्री गोपाल चैधरी, श्री रितेष चैकसे, श्री उमेष कोष्ठा श्री मेघराज महाजन, श्री जगन्नाथ पाटील, श्री हरीष महाजन, श्री अविनाष, श्री उमेष प्रजापति, श्री विवेक महाजन एवं श्री गौरव बर्वे की अहम भूमिका रही। उन्होंने अपनी निष्पक्षता और कुशलता से खेल का स्तर ऊंचा किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में संभाग की विभिन्न खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन की सफलता के लिए महाविद्यालय प्रशासन, निर्णायक मंडल और सभी सहयोगियों की सराहना की गई।
सेवासदन शिक्षा समिति के सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला ने विजेता टीम बुरहानपुर एवं उपविजेता टीम बडवानी कोे बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित की। इस अवसर पर सहसचिव श्री के. डी. पटेल, मैनेजर श्री मनीष पटेल, प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील, खरगोन विष्वविद्यालय से पधारे चयन समिति चेयरमेन में श्री बी.एल. भाटे, सदस्य श्री सखाराम यादव, क्रीडा अधिकारी श्रीमती मनीषा राजेन्द्र पाटील सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित रहा। प्रतियोगिता प्रतिवेदन डाॅ. सुषील माहेष्वरी ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. भरत रावल ने किया एवं आभार माना।